{"_id":"5e371b848ebc3e4b0a7f424a","slug":"police-has-arrested-four-accused-in-the-past-shamli-news-mrt466929521","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
कैराना। सीएए के विरोध की आड़ में लोगों को भड़काकर माहौल बिगाड़ने की साजिश में पुलिस ने पूर्व में भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनमें पीएफआई का सदस्य फैसल निवासी कोटा (राजस्थान) भी शामिल था।
गत 20 दिसंबर को कैराना के ईदगाह मैदान पर सीएए के विरोध में भीड़ इकट्ठा हुई थी। वहां से लोगों को उकसाकर बाजार में भेजा गया था। पुलिस ने सत्तू उर्फ शादाब, अहमद और वकील निवासी कैराना को नामजद करते हुए 700 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने पीएफआई के सदस्य फैसल को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही नौशाद, ताहिर निवासी मामौर और अकबर निवासी कैराना को भी गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अली निवासी गांव मोहम्मद राई को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मोहम्मद अली पीएफआई का सदस्य बताया गया है। उन्होंने बताया कि सीएए की आड़ लेकर लोगों को भड़काने के मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्दी ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।