फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police deployed in the cities from the border to the cities

बार्डर से लेकर शहर, कस्बों में चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई पुलिस

Thu, 26 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Police deployed in the cities from the border to the cities
शामली लॉकडाउन के दौरान सुनसान पडा बाजार - फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने जिले के बार्डर से लेकर शहर और कस्बों में चौराहों तक को सील किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की। आने जाने वाले लोगों से पूछताछ और चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद में लॉकडाउन का तीसरा दिन भी जारी रहा। इस दौरान पुलिस लोगों से घरों में रहने की लगातार अपील कर रही है। पुलिस ने हरियाणा बार्डर को कैराना और झिंझाना में सील किया। शहर और कस्बों में भी पुलिस को तैनात किया। इसके बाद भी कुछ लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को सड़कों पर दुपहिया और चार पहिया वाहन दिनभर इधर से उधर दौड़ते नजर आए। बृहस्पतिवार को ऐसे लोगों को रोकने लिए पुलिस सख्त होती नजर आई। शहर और कस्बों में हर चौराहे पर पुलिस का पहरा बैठाया। गलियों में भी पुलिस की लगातार गश्त जारी है। मोहल्लों में भी पुलिस घूमकर जायजा लेती रही। सड़क पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ और वाहनों की तलाशी ले रही है। बेवजह घूमने वाले लोगों के वाहन सीज किए। बृहस्पतिवार को सड़कों पर अनावश्यक वाहनों बहुत कम दिखाई दिए। जो सड़क पर निकले, वहीं पुलिस के शिकंजे में फंसते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस ने बीमार को अस्पताल पहुंचाया
शामली। बृहस्पतिवार दोपहर को कस्बा बनत निवासी सतीश ने डायल 112 पीआरवी 3032 को सूचना दी कि वह घर में अकेला रहता है और गठिया बाय की बीमारी से पीड़ित है। उसका उपचार दिल्ली में चल रहा है, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह दिल्ली नहीं जा सकता। दवा न होने के कारण उसकी परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी तो पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी बीमार व्यक्ति को उसके घर से अपनी गाड़ी में लेकर सीएचसी शामली पहुंचे और उपचार दिलाकर वापस घर छोड़ा। सतीश ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा जिला लॉकडाउन है। इसमें कोई भी सामूहिक रूप से धार्मिक कार्य या पूजा अर्चना न करें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- विनीत जायसवाल, एसपी।

शामली लॉकडाउन के बाद सुनसान पडी सडक

शामली लॉकडाउन के बाद सुनसान पडी सडक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed