फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police crackdown on protesters

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फटकारी लाठियां

Fri, 08 Jun 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Fri, 08 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police crackdown on protesters
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कश्यप-निषाद की 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराकर आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने उस्मानपुर में रेलवे लाइन के किनारे पंचायत की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए ट्रेन रोकने के लिए रेलवे लाइन की तरफ चले। पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने थानाभवन मार्ग पर गांव उस्मानपुर हाल्ट के पास पंचायत की। पंचायत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप और निषाद की 17 उपजातियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है, समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि पूर्व में शासनादेश भी जारी हुआ था। उनकी मांग है कि कश्यप निषाद की उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिलाया जाए। करीब एक घंटा पंचायत चलने के बाद कुछ युवकों ने ट्रेन रोकने के लिए रेलवे लाइन की तरफ जाना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने ट्रेन रोकने की कोशिश नाकाम कर दी और कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रैक से हटा दिया। इसके बाद एसडीएम शामली सुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और सीओ थानाभवन अरविंद सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उधर, पंचायत के दौरान मौके पर मुख्य रूप से शमिल होने वालों में सोनू कश्यप, श्याम कश्यप, सुधीर कश्यप, प्रदीप कश्यप, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, शिवकुमार, कुलदीप, मोहनलाल, बीरसैन, राजू, सोहनवीर, जोनी, अजय कुमार कश्यप, जितेंद्र कश्यप, राजन कश्यप आदि ने भी विचार           व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed