{"_id":"636d405f9652cd47436217f8","slug":"police-could-not-trace-the-thieves-caught-in-the-cctv-camera-shamli-news-mrt612973645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के धार्मिक स्थल सहित कस्बे के व्यापारी की दुकान पर कई दिन पूर्व हुई चोरी व चोरी के प्रयास के मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र के गांव जसाला फजलपुर के मंदिर में चोर ने कुछ दिन पूर्व रात्रि में घुसकर मंदिर के दानपात्र सहित अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया था। चोरी में विफल हो जाने पर भाग गया था। मंदिर पुजारी सहित ग्रामीणों ने चोरी के प्रयास की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। दूसरी ओर, कस्बे के रेलवे मार्ग पर कई दिन पूर्व जूतों की दुकान पर चोर ने दुकानदार शरद गोयल को बातों में उलझा कर गल्ले से नकदी चोरी कर ली थी। चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
पुलिस ने व्यापारी को चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया था। दोनों जगह पर चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कई दिन बीत जाने पर भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।