फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police could not reveal the secret from where the Turkish made pistol came to the miscreants.

Shamli News: तुर्की निर्मित पिस्टल बदमाशों के पास कहां से आया, पुलिस नहीं खोल पाई राज

Fri, 26 Jul 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Police could not reveal the secret from where the Turkish made pistol came to the miscreants.
कांधला पुलिस ने पकडे आरोपी
कांधला (शामली)। पुलिस ने थानाक्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा की महिला प्रधान कृष्णा के पति राजपाल सिंह की हत्या करने आए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारत में प्रतिबंधित तुर्की निर्मित 9 एमएम की पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और कार बरामद की थी। एटीएस देवबंद और अन्य खुफिया विभाग की टीमों ने भी बदमाशों ने पूछताछ की, लेकिन विदेशी पिस्टल कहां से आया, इसका खुलासा नहीं कर पाई। बताया गया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाले की हत्या में इसी तरह की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार रात इस्सोपुरटील से गढ़ी रामकौर जाने वाले रजबहे पर चेकिंग के दौरान कार सवार छह बदमाशों अनिल निवासी थाना सेक्टर 65 गुरुग्राम हरियाणा, विक्की निवासी जे ब्लॉक थाना विकासपुरी वेस्ट नई दिल्ली, विवेक उर्फ विक्की निवासी बी 407 थाना गंगानगर मेरठ, सचिन निवासी गांव बलवंतपुरा थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर, अरुण कहराना निवासी गांव कमाला थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत और सूरज धामा उर्फ अमित निवासी गांव बेहटा हाजीपुर राजनगर थाना लोनी बॉर्डर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित तुर्की निर्मित 9 एमएस की पिस्टल मय 10 कारतूस, दो तमंचे मय चार कारतूस और कार बरामद की थी।
विज्ञापन


सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया गांव डूंडूखेड़ा निवासी महिला प्रधान के पति राजपाल सिंह की चार दिन पहले मजरा गढ़ी रामकौर निवासी सतपाल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। आरोप है कि सतपाल के पुत्र लोकेश उर्फ लोकी, अंकुश व सचिन ने राजपाल पर फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में राजपाल सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बदमाशों से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि राजपाल से बदला लेने के लिए लोकेश ने इन बदमाशों को बुलाया था। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस विदेशी पिस्टल कहां से आया, इसका खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार गढ़ी रामकौर निवासी लोकेश उर्फ लोकी, अंकुश व सचिन अभी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के बाद पिस्टल के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि राजपाल सिंह की पत्नी कृष्णा को लखनऊ में ग्राम पंचायत में सराहनीय विकास कार्य कराए जाने पर सम्मानित किया जा चुका है। वह लगातार तीन योजना से ग्राम प्रधान है।
एटीएस और खुफिया टीमों ने बदमाशों से की पूछताछ

बदमाशों से मिली तुर्की निर्मित पिस्टल भारत में प्रतिबंधित है। पिस्टल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य का कहना है इस तरह की पिस्टल देश में बड़े गैंग के पास पाई जाती है। खुफिया टीमों ने बदमाशों से पिस्टल कहां से आई, इसके बारे में पूछताछ की, लेकिन बदमाशों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सचिन के खिलाफ जिला बुलंदशहर के गुलावठी थाने पर तीन मामले पहले से दर्ज है। अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तो नहीं जुड़े बदमाशों के तार, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि पंजाब में पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाले की हत्या में इसी तरह की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। तुर्की में निर्मित विदेशी पिस्टल से एक साथ 19 राउंड फायर किए जा सकते हैं। सिद्धू मूसे वाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा किया जाना सामने आया था। इससे पुलिस को आशंका है कि कहीं पकड़े गए बदमाशों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तो नहीं जुड़े हैं। इसकी जानकारी जुटाने के लिए एटीएस व पुलिस ने बदमाशों ने लंबी पूछताछ की और इसकी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed