फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police caught a cache of firecrackers in Taprana village

Shamli News: पुलिस ने टपराना गांव में पकड़ा पटाखों का जखीरा

Thu, 14 Sep 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police caught a cache of firecrackers in Taprana village
झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में पटाखों से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस कब्जे में। पुलिस
झिंझाना (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव टपराना में पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा और मौके से एक पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव टपराना में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध पटाखों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए पिकअप गाड़ी के चालक ने बताया कि पटाखों को गोदाम में ले जा रहे थे। जिसके बाद गोदाम पर छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा मिला। हालांकि, पुलिस बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करेगी। एक पिकअप गाड़ी के अलावा गोदाम से भारी संख्या में पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पास के कैराना थाना क्षेत्र के गांव बधुपुरा में अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी। जहां से पटाखे तैयार कर टपराना स्थित गोदाम में दीपावली के त्योहार के लिए स्टॉक किया जा रहा था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि अवैध पटाखों से भरी गाड़ी एवं गोदाम से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। फैक्टरी और पटाखा मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर, दो घायल
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मोर माजरा जा रही ई रिक्शा में कुतुबगढ़ रजबहे के पास दूसरी ओर से आ रही तेज गति से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। ई रिक्शा में सवार एक कक्षा 10 का छात्र सावन निवासी मोर माजरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार राजू गांव दुल्ला खेड़ी भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed