{"_id":"5e8cb7498ebc3e774252dc6a","slug":"police-became-strict-followed-social-distancing-shamli-news-mrt476884763","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हुई सख्त तो हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हुई सख्त तो हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
विज्ञापन
शामली स्टेट बैक में फासला लेकर लाइन में खडे ग्राहक
- फोटो : SHAMLI
पुलिस हुई सख्त तो हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। जनधन खाते में 500 रुपये और श्रम विभाग की योजना के तहत श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये आने के बाद से लोगों की बैंकों के बाहर भीड़ लग रही है। भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करती नजर आई। पुलिस ने व्यवस्था संभाली और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कतार लगवाई।
मंगलवार को शामली में हनुमान रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर कली चूने के गोल घेरे बनाकर निशान लगाए गए थे। खाताधारक गोल घेरे में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बाहर भी लोग एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।
कैराना में बैंकों के बाहर खातेदारों की भीड़ लगी रही। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला पेंशन, जन धन स्कीम के तहत खातों के लिए भेजी गई राशि के लिए लोगों की कतारें बैंकों के बाहर नजर आई। कुछ बैंकों में पुलिस ने पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था बनवाई।
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला में ओबीसी बैंक के बाहर सड़क किनारे महिलाएं धूप में ही कतार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कतार में बैठी थीं। महिलाओं ने अपने नंबर आने पर ही बैंक में एंट्री की।

शामली स्टेट बैक में फासला लेकर लाइन में खडे ग्राहक- फोटो : SHAMLI

गढी पुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां ओरियंटल बैक में -1,मीटर दूरी पर लॉक डाउन का पालन करत?- फोटो : SHAMLI