फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested two accused who became fake doctors

Shamli News: पुलिस ने फर्जी डाॅक्टर बने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused who became fake doctors
शामली, थानाभवन। सरगम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन ही फरार चल रहे खुद को डाॅक्टर बताने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डाॅक्टर नहीं है और एएनएम रीता ही डिलीवरी करा रही थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी सत्येंद्र कुमार ने थानाभवन थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसने पत्नी ज्योति को थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित सरगम अस्पताल में मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। कहा कि उसने डिलीवरी के लिए 30 हजार रुपये भी जमा किए थे। पत्नी की हालत बिगड़ती गई, मगर चिकित्सकों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन

मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के अहसान, सद्दाम, अमरीश, संगीता, रीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर सील लगा दी थी। एसपी अभिषेक ने बताया कि फरार चल रहे खुद को अस्पताल संचालक और डाॅक्टर बताने वाले अमरीश और अहसान को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed