फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested nine wanted accused

Shamli News: पुलिस ने वांछित नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested nine wanted accused
शामली। जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात को वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी इलयास निवासी गांव बलवा थाना शहर कोतवाली, इस्लाम निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली, संजय निवासी गांव लिलौन थाना शहर कोतवाली, लोकेश निवासी गांव यूनुसपुर थाना गढ़पुख्ता, वासिल, इकराम, कुरबान व कासम अली निवासी खुरगान थाना कैराना और साबिर निवासी इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना को गिरफ्तार कर चालान किया है।
-----शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस नरेंद्र उर्फ पप्पू निवासी गांव लिसाढ़ को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 40 लीटर अपमिश्रित शराब और शराब मिलाने के उपकरण टब व मग आदि बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed