{"_id":"5de401138ebc3e54db484706","slug":"police-arrested-five-crooks-in-an-encounter-shamli-news-mrt456525924","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश दबोचे
विज्ञापन
झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके अलाव अन्य मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
शनिवार की देर रात्रि पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे के पास एक खंडहर में बदमाश डकैती की योजना बना रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो खंडहर के अंदर छिपे युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पांच बदमाशों को दबोच लिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रूप किशोर शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जोगेंद्र, राजेंद्र, करण निवासी अहमदगढ़, दीपक और सुनील निवासी गांव दूधली बताया है। इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व चार चाकू बरामद किए गए है। पांचों के खिलाफ मुकदमा कायम कर चालान कर दिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में लूट और चेन स्नेचिंग के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
शराब के मामले में तीन गिरफ्तार
झिंझाना। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया बिड़ौली चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जोगिंदर और नरेश निवासी गांव हसनपुर थाना घरोंडा जनपद करनाल हरियाणा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इसके अलावा ऊन चौकी के उपनिरीक्षक बीरसिंह ने अवैध शराब बेचने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी मोनू उर्फ मोहन निवासी मोहल्ला अंसारियान, ऊन को तमंचा और 20 लीटर रेक्टीफाइड के साथ हथछोया की पुलिया के निकट से गिरफ्तार किया है।