फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police and STF detained four people from Shamli and Saharanpur

Shamli News: पुलिस और एसटीएफ ने शामली और सहारनपुर के चार लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
सार

 कोर्ट के आदेश पर जल्द कलीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सहारनपुर के युसुफ समशी और शामली का तहसीम अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं पुलिस ने जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन
Police and STF detained four people from Shamli and Saharanpur
आईएसआई एजेंट कलीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली से आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे तहसीम, सहारनपुर के युसुफ समशी की तलाश में मंगलवार और सोमवार की रात शामली और सहारनपुर के कई स्थानों पर दबिश दी। शामली और सहारनपुर के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस और एसटीएफ ने हाल ही में शामली के नौ कुआं रोड से कलीम को पकड़ा था। खुलासा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है तथा पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट कलीम मिर्जा के संपर्क में था। 

विज्ञापन

कलीम और उसका भाई तहसीम दिलशाद मिर्जा और अन्य आतंकी संगठनों को भारत के सैन्य स्थानों और अन्य गोपनीय जानकारियां भेज रहे थे। इसके अलावा पता चला था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी दोनों भाईयों को फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध करा रहा था। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने शामली और सहारनपुर में मंगलवार को भी छापामारी की। दोनों स्थानों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी अभिषेक ने बताया कि फरार आरेापी तहसीम और युसुफ की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। दोनों के पकड़े जाने के बाद अन्य भी कई खुलासे होने की संभावना है।

खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर टीमें दबिश दे रही है। कलीम को भी जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों के भी टीमें संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed