{"_id":"6891035f1d3e3e800604baf9","slug":"police-and-intelligence-teams-are-busy-investigating-imamuddins-horoscope-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147035-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इमामुद्दीन की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस और खुफिया टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इमामुद्दीन की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस और खुफिया टीमें
Tue, 05 Aug 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन पुलिस द्वारा पकड़ा गया इमामुद्दीन अंसारी।
शामली/ थानाभवन। गांव मंटी हसनपुर के शनि मंदिर में दो साल से पुजारी बने पश्चिम बंगाल निवासी इमामुद्दीन अंसारी के पकड़े जाने के बाद पुलिस और खुफिया टीमें उसकी कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल गई हुई है जो दूसरी टीम सहारनपुर में बाबा कमलनाथ और आधार कार्ड में नाम बदलने वाले की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस ने बाबा बालकनाथ उर्फ बाबा बंगाली के नाम से रह रहे पश्चिमी बंगाल के जिला जिला अलीपुरद्वार थाना व कस्बा काल चीनी निवासी इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया था। उसके पास मिले तीन आधार कार्ड में एक पर उसका नाम बालक नाथ केयर ऑफ कमलनाथ निवासी शाकंभरी रोड पानी की टंकी लक्ष्मी नारायण मंदिर सहारनपुर अंकित है जबकि अन्य दो आधार कार्ड और पैन कार्ड पर उसका मूल नाम व पता अंकित पाया गया था। पुलिस इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस से भी संपर्क साधा है। साथ ही पुलिस की टीम भी भेजी गई है। पुलिस टीम वहां की पुलिस के सहयोग से इमामुद्दीन और उसके परिवार के बारे में जानकारी करेगी। पुलिस की जांच में पता चला है कि इमामुद्दीन के पत्नी और एक बच्चा है, जो मुस्लिम है। उसकी शादी दो-तीन साल पहले ही हुई थी। वह अपने घर पर पश्चिम बंगाल कई बार गया, लेकिन उसका परिवार यहां नहीं आया था।
पुलिस की एक टीम सहारनपुर में कमलनाथ के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जानकारी जुटा रही है कि आधार कार्ड में नाम संशोधन किसकी आईडी से और किस आधार पर किया गया। इसके अलावा पुलिस इमामुद्दीन के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे भी जानकारी जुटा रही हैं। हालांकि अभी तक की जांच में उसकी संदिग्ध गतिविधियां नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि इमामुद्दीन के बारे में गहनता से छानबीन कराई जा रही है। एक पुलिस टीम पश्चिम बंगाल और दूसरी टीम सहारनपुर भेजी गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।