फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PM Modi gave tips to students

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Tue, 21 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
PM Modi gave tips to students
शामली के सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते शि - फोटो : SHAMLI
पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स
विज्ञापन

शामली। सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का जनपद के स्कूल-कालेजों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को लेकर दिए गए टिप्स को छात्र-छात्राओं ने ध्यान से सुना। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला ने शहर के स्कूल-कालेजों में पहुंचकर लाइव प्रसारण की पड़ताल की। कई कॉलेजों में लाइव प्रसारण की बेहतर व्यवस्था मिली तो कहीं इसकी खानापूर्ति की गई।

विज्ञापन


समय 11.10 बजे, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली
स्कूल में एक कक्ष में प्रोजेक्टर पर परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। कक्ष में कक्षा 9 व 11 के बच्चे मौजूद थे। पीएम मोदी का संबोधन प्रारंभ होते ही बच्चों में उत्साह और चेहरे पर खुशी छा गई। वाइस प्रिंसिपल तूलिका गोयल ने बताया कि कक्षा 10 और 12 की परीक्षा होने के कारण फिलहाल इस प्रसारण को नहीं देख पा रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद उन्हें भी कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 11.30 बजे, आरके इंटर कॉलेज शामली
इस कॉलेज में पीएम के लाइव प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था नहीं की गई थी। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा होने के कारण 10वीं और 12वीं के अधिकांश छात्र नहीं आ रहे हैं। बाकी कक्षा में भी बच्चों की संख्या कम रही है। इस वजह से कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था नहीं की गई थी। बच्चों को घर पर ही पीएम का लाइव प्रसारण देखने के लिए कहा गया है।
समय दोपहर 12 बजे, जैन कन्या इंटर कालेज शामली
इस कॉलेज में एक कक्ष में लैपटॉप पर छात्राओं केे परीक्षा पे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। यहां पर कक्षा 10 व 12 की छात्राएं पीएम के परीक्षा संबंधी टिप्स को ध्यान से सुन रही थीं। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा के दौरान इस तरह से पीएम मोदी ने कार्यक्रम किया, इससे उन्हें पढ़ाई और परीक्षा दोनों में लाभ मिलेगा। कॉलेज की शिक्षिका रुमा गर्ग व मुन्नी सिंह ने बताया कि सुबह ही पीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर दी गई थी।
दोपहर 12.10 बजे, वीवी इंटर कालेज शामली
कालेज में शिक्षकों का सम्मेलन होने के कारण छात्रों की छुट्टी थी। उस समय कहीं पर लाइव प्रसारण नहीं चल रहा था। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि टीवी पर लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। कालेज में स्काउट के बच्चों ने थोड़े समय पीएम की बातों को सुना।
दोपहर 12.20 बजे, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली
कॉलेज में कोई लाइव प्रसारण नहीं दिखाया जा रहा था। कालेज की प्रधानाचार्य डा. दीपाली गर्ग ने बताया कि सुबह 11 से 12 बजे तक छात्राओं को पीएम मोदी का कार्यक्रम दिखाया गया है। इसके बाद शिक्षकों के कार्यक्रम में अधिकतर शिक्षिकाएं चली गईं, जिस कारण छात्राओं को भी घर भेज दिया था।

दोपहर 12.30 बजे, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल
स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रोजेक्टर पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। कक्षा 8,9,11 के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम को देख रही थीं। इस स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा खुशी गोयल दिल्ली में चल रहे इस कार्यक्रम में तीन बार दिखाई देने पर छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह और खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के बीच में करीब 10 मिनट तक नेटवर्किंग की समस्या के कारण प्रसारण बाधित रहा था। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि 11 बजे से एक बजे तक दो घंटे तक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया है।
कोट
दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए कक्षा 6 से ऊपर के बच्चों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने निर्देश सभी स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों को दिए गए थे। अगर किसी स्कूल-कालेज में लाइव प्रसारण की व्यवस्था नहीं की गई है, तो उसकी जानकारी की जाएगी।
- सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।

शामली के जैन कन्या इन्टर कालेज में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा  प्रसारण  देखतीं छात्राएं।

शामली के जैन कन्या इन्टर कालेज में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखतीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed