फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledged to follow traffic rules

यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई

Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow traffic rules
यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुुुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यातायात कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्लोगन, निबंध व चार्ट बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने छात्राओं से कहा कि सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का स्वयं पालन करने के साथ ही अपने परिवार, आस पड़ोस और समाज के लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह और महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. रूचिता ढाका ने छात्राओं से कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एआरटीओ मुंशीलाल, राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, कालेज प्रबंधक विरेंद्र जैन, अध्यक्ष दीपक जैन आदि मौजूद रहे। संचालन रूमा गर्ग ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम प्रभारी बीना और सभी शिक्षिकाओं और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed