{"_id":"58b1d0954f1c1b0f76b22feb","slug":"please-complete-sanitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण पूरा कराएं
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
action
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम ने कांधला ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर अधूरे शौचालयों का निर्माण तीन दिन में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। गांव नाला के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी ने बच्चों से स्वच्छता के बारे में कई सवाल भी पूछे, जिस पर बच्चों ने बेबाकी से जवाब दिए।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिलाधिकारी सुजीत कुमार शनिवार को ग्राम नाला, भारसी, आलदी, लिसाढ़ और हसनपुर ग्राम का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माणाधीन शौचालयों को तीन दिन में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शौचालय निर्माण में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानचित्र का ध्यान रखा जाए।
उन्होंने ग्रामीणों को जालीदार शौचालयों के फायदे भी गिनाए। साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया। कहा कि खुले में शौच जाने से बीमारियां फैलती हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि स्वच्छता मिशन में सहयोगी बने। शौचालय नहीं बनवाने वालों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि जिस गांव के लोग खुले में शौच नहीं जाएंगे और शौचालयों का प्रयोग करेंगे, उन्हें भविष्य में और अधिक लाभ मिलेगा तथा ओडीएफ जिला बन जाएगा।