फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Players will be selected for state level boxing competition

Shamli News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन

Sun, 07 May 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Players will be selected for state level boxing competition
-नौ मई को मार्शल आर्ट एकेडमी में होगा ट्रायल, चयनित टीम 14 को बरेली में खेलने जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए नौ मई को मार्शल आर्ट एकेडमी पर महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 14 से 18 मई तक बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना दमखम दिखाएंगे।

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय द्वारा 14 से 18 मई तक पुरुष और महिला वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें 14 से 17 मई तक पुरुष वर्ग और 16 से 18 मई तक महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी, जिसमें शामली जनपद की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए नौ मई को शामली के लाजपत राय स्थित मार्शल आर्ट एकेडमी में ट्रायल होगा। वहां जो भी खिलाड़ी चयनित होगा, उसको राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। जनरल सेक्रेटरी सुशील कौशिक ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से सुबह नौ बजे पहुंचने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि खिलाड़ी की जन्म तिथि 1-1-2005 से 31-12-2006 तक होनी चाहिए। खिलाड़ी को सीएमओ से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र भी लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed