फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Players will be prepared in council schools

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी

Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Players will be prepared in council schools
शामली। फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के लिए परिषदीय विद्यालयों से शुरुआत होगी। परिषदीय विद्यालयों से फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। उन्हें प्रशिक्षित कर जिला, मंडल और प्रदेश टीम के लिए तैयार किया जाएगा। इसका लाभ यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को इस बाबत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। यहां करीब 80 हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। इनमें से वाॅलीबाल, हैंडबाल और फुटबॉल के क्षेत्र में प्रतिभा की पहचान की जाएगी। स्कूल स्तर पर ही छात्रों को अच्छा खिलाड़ी बनाया जाएगा। खिलाड़ी के साथ कोच भी तैयार किए जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने प्रमुख फुटबॉल कोचिंग प्लेटफॉर्म सुपर कोच के साथ समझौता किया है। पहले चरण में सुपर कोच एप से स्कूलों में खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में फुटबॉल के कोच और खेल शिक्षक वरिष्ठ खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। इसके तहत फुटबॉल लीग और टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed