गांव-गांव चलेगा पौधरोपण अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीतों से अतिथियों का स्वागत किया। सीओ निशांक ने कहा कि सभी को जल संरक्षण जैसा पुण्य का काम करना चाहिए, क्योंकि पैसा कमाना तो सभी जानते हैं लेकिन समाज की उन्नति और बेहतरी में सभी को योगदान करना चाहिए।
संस्था संयोजक डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के अलावा हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे क्योंकि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। जितने अधिक वृक्ष होंगे वायुमंडल उतना ही अच्छा और सशक्त होगा। पहल सिंह सैनी ने कहा कि संस्था के द्वारा जल्द ही गांव-गांव पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि यदि सामाजिक संस्थाएं एक होकर प्रयास करें तो परिणाम हमेशा अच्छा ही होगा। इस दौरान पवन कंसल, देवीदयाल, अंकित पंवार, नर्मदा सिंह, कासिम चौहान, अमित सैनी, वाजिद अली, प्रशांत शर्मा, अमित विश्वकर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।