{"_id":"648c4ad40e739fb59208db27","slug":"plantation-should-be-done-by-removing-encroachment-from-the-pond-cdo-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4453-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से कब्जा हटाकर कराया जाए पौधरोपण : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब से कब्जा हटाकर कराया जाए पौधरोपण : सीडीओ
विज्ञापन
-धनैना पंचायत घर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को निस्तारण के दिए आदेश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। धनैना पंचायत घर में आयोजित ग्राम चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारी को इनके निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही बच्चों को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के लिए कहा, जिससे वह शिक्षित हो सकें।
शुक्रवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विकास कार्यों को जाना। उन्होंने लेखपाल को गांव में तालाब के पास से अवैध कब्जा हटवाकर पौधरोपण कराने के लिए निर्देश दिए। चौपाल में बीडीओ पुनीत कुमार ने डिप्टी सीएम ग्राम्य विकास विभाग का आम जनता के नाम सरकार की उपलब्धियों पर आधारित संदेश को पढ़कर सुनाया। सीडीओ ने ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गांव में संपर्क मार्ग, सार्वजनिक शौचालय, विद्युत, स्कूल, सभी पेंशन योजना, मनरेगा योजना, राशन, ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा की। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के पात्र लाभार्थी से वार्ता भी की और पूछा आवास बनवाने में किसी ने कोई पैसा तो नहीं लिया। इस पर लाभार्थी द्वारा बताया गया कि उनसे किसी ने कोई पैसा नहीं लिया। सीडीओ ने स्कूली बच्चे से स्वयं शब्द लिखकर पढ़वाकर देखा कि बच्चा निपुण हैं कि नहीं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ यह भी कहा कि छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजा जाए, जिससे कि बच्चों का बेसिक तैयार हो सके। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वह अपनी ई-केवाईसी जरूर करवा लें, नहीं तो वह लाभ से वंचित रहेंगे। सीडीओ ने पूर्ति निरीक्षक शामली को यह निर्देश दिए कि ग्राम में राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कर अपात्र लोगों को हटाया जाए और पात्र के राशन कार्ड बनाया जाएं ताकि उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान बीडीओ पुनीत कुमार, पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी, अनुज गौतम ग्राम सचिव, संजीव कुमार प्रधान मौजूद रहे।