{"_id":"5fc933a58ebc3e9bc567d1fc","slug":"plantation-necessary-for-environmental-balance-shamli-news-mrt513936528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
विज्ञापन
शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वावधान में गांव मुंडेट स्थित फायरिंग रेंज और बटालियन को आवंटित भूमि पर कैडेट्स ने पौधरोपण किया और सफाई अभियान चलाया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि आज की आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य ने जिस स्तर पर वन व पेड़ों का कटान किया है, उससे पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा गया है। इस कारण प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि दिल्ली एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लाखों लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। इन सबको रोकने के लिए मात्र एक ही उपाय पौधरोपण है।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र है जो हमें फल और छाया के साथ शुद्ध वायु देते है और वातावरण को शुद्ध बनाते हैं। इससे वर्षा होती है और फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराने के साथ भूजल स्तर बढ़ाते है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को पौधरोपण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। मौके पर सूबेदार मेजर विरेंद्र सिंह, सूबेदार देवेंद्र कुमार, नायब सूबेदार रविंद्र कुमार, हवलदार रजनीश, सुुुभाष जैन, अशोक जैन, संजीव कुमार आदि रहे।