फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plantation done on the fourth day of National Service Camp

राष्ट्रीय सेवा शिविर के चौथे दिन किया पौधारोपण

Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Plantation done on the fourth day of National Service Camp
जलालाबाद । कस्बे के एलपाईन कॉलेज आफ एजूकेशन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवक सेवकों ने पौधरोपण किया । इस दौरान छात्रों को आपदा में बचने और अन्य लोगों को बचाने के गुर कैंप में बताए गए।
विज्ञापन

सोमवार को एलपाईन कॉलेज की ओर से कॉलेज के प्रांगण में चौथे दिन एनएसएस शिविर में स्वय सेवक सेवकों ने पौधारोपण किया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य अमितेश शर्मा ने पौधरोपण कर किया। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना न केवल हमें अनुशासन में रहना सिखाती है, बल्कि अपने काम को अपने आप करने के लिए भी प्रेरित करती है। पर्यावरण को मजबूत करने व कॉलेज परिसर को हरा भरा रखने के लिए कॉलेज के चारों ओर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस मौके पर एनएसएस के पीछे छिपे मंत्र का पालन जीवन भर करने की भी शपथ ली। पौधरोपण के बाद छात्रों ने तंबू बनाए। छात्रों ने आपदा विपदा में फंस जाए तो उस से कैसे बचा जा सकता है। उसके बारे में शिविर में तंबू के माध्यम से जानकारी ली। इसमें कॉलेज के प्राचार्य अमितेश भारद्वाज, विधि शरण, हिमांशु कौशिक, सचिन सिंह, वंदना शर्मा, सचिन राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed