फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plant watermelon crop with sugarcane, increase income

गन्ने के साथ तरबूज की फसल लगाएं, आमदमी बढाएं

Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Plant watermelon crop with sugarcane, increase income
शामली, थानाभवन। ताइवान की कंपनी के अधिकारियों ने यारपुर गांव में मल्चिंग शीड पद्धति से मास्टर प्रदीप कुमार की गन्ने के साथ बोई गई तरबूज की फसल का निरीक्षण किया। कंपनी के करनाल ब्रांच अधिकारी वीरेंद्र खोकर व क्षेत्रीय इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया कि किसान गन्ने के साथ तरबूज की फसल लगाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ताइवान की कंपनी नो यू सीड का हेड ऑफिस पुणे में स्थित है जिसके ब्रांच करनाल में है। मल्चिंग शीड पद्धति के अंतर्गत एक बीघा भूमि पर गन्ने के साथ अगर किसान तरबूज की फसल लगाता है तो उसका लगभग 15000 रुपये खर्च होता है, जबकि अगर बिना गन्ने की फसल के तरबूज पैदा करते हैं तो 10000 रुपये में यह फसल तैयार हो जाती है।
विज्ञापन

जिससे प्रति एक बीघा में 40 से 50 क्विंटल तरबूज की पैदावार होती है, जो आमतौर पर बाजार में 15 से 20 रुपये किलो तक बिकता है। दिसंबर से जनवरी माह में तरबूज की पौध तैयार की जाती है, जिसे जनवरी के अंत या फरवरी में खेत में लगा दी जाती है। जिसके बाद मात्र 65 दिनों में तरबूज की फसल तैयार हो जाती है। इस दौरान इंदर सिंह, शैलेंद्र कुमार नरेंद्र मास्टर विश्व प्रताप आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed