फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plans will not tolerate procrastination: Pandey

योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी : पांडेय

Sat, 11 Aug 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sat, 11 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Plans will not tolerate procrastination: Pandey
कलक्ट्रेट के सभागार में जानकारी लेते विशेष सचिव नरेंद्र शंकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
शामली में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि विकास योजनाओं में शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से कराए जाएं। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित करें, उसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि कोई अधिकारी लापरवाही करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन




शनिवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान विशेष सचिव नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करें। जिला बदर घोषित अपराधियों के बारे में लेखपालों से जानकारी जुटाएं तथा यह भी जांच करें कि जिला बदर अपराधी अपने परिवार से चोरी छिपे मिलने तो नहीं आता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के खिलाफ होने वाली घटनाओं में गंभीरता से त्वरित कार्रवाई की जाए। महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने के लिए आत्मसुरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




विशेष सचिव ने कहा कि भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा हैंडपंपों को लगाने में अनियमितता तथा राशन वितरण में धांधली की शिकायतें की गई हैं, ऐसे मामलों में जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई कराई जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाएं। राशन की कालाबाजारी रोके तथा पात्रों को समय पर राशन वितरण कराया जाए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि ग्रामीण विद्युतीकरण में गंभीरता से कार्य कराएं और जर्जर विद्युत लाइनें ठीक कराने के साथ ही रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।  डीएम इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी,  मुख्य चिकित्साधिकारी राजकुमार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम कृष्णपाल तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामों का रोस्टर बनाकर हर गांव में जाना सुनिश्चित करें। गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं तथा इसे सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से भी आह्वान करें। वहीं, आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि हरियाणा राज्य की शराब अवैध तरीके से शामली जनपद की सीमा में प्रवेश ना करने पाए। इसके लिए राज्य की सीमा पर प्रतिदिन चेकिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में जो विभाग पिछड़ रहे हैं, वह एक माह में बेहतर परिणाम सामने लाएं। विकास कार्यों में मानकों व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।




गैरहाजिर वरिष्ठ अफसरों का वेतन काटने का निर्देश   
विशेष सचिव नरेंद्र शंकर पांडेय ने निर्देश दिया कि समीक्षा बैठक में जिन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी नहीं आए, उनका एक दिन का वेतन काटा जाए। इसके अलावा शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के गैर हाजिर रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed