{"_id":"684b238b27f5aaf7aa0c1b08","slug":"pitbull-was-released-on-brother-in-law-and-sister-in-law-in-a-dispute-over-money-transaction-woman-injured-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143742-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में देवर-भाभी पर पिटबुल छोड़ा, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में देवर-भाभी पर पिटबुल छोड़ा, महिला घायल
विज्ञापन
कांधला सीएचसी में उपचार कराती पिटबूल के हमले में घायल सुन्ना निवासी महिला । संवाद
कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव सुन्ना में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पिटबुल नस्ल के कुत्ता छोड़ने का आरोप लगाया है। पिटबुल ने एक महिला को काटकर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने महिला को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव सुन्ना में नीर कश्यप का गांव के एक व्यक्ति के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम नीर कश्यप अपनी भाभी पूनम के साथ खेत पर जा रहा था। जब वे दोनों गांव के आरोपी के घर के निकट पहुंचे तो आरोपी ने नीर कश्यप को अपने घर में खींच लिया। नीर कश्यप की भाभी पूनम ने विरोध किया तो आरोपी ने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को उन दोनों पर छोड़ दिया।
पिटबुल के हमले में पूनम घायल हो गई। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और किसी तरह देवर-भाभी को बचाया। पीड़ित परिजनों ने घायल महिला को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत को गंभीर देखते दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने थाने पर आरोपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- नहीं लग पा रहा पिटबुल पर बैन
शामली। खतरनाक नस्ल के पिटबुल पर बैन लगाया हुआ है। इसके बावजूद जिलेभर में पिटबुल को कई लोगों ने पाल रखा है,जो आए दिन लोगों पर हमला बोलते रहते हैं। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने पिटबुल पालने पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है।