{"_id":"6a343cad99acedca540e8914","slug":"pitbull-set-on-youth-after-altercation-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167905-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कहासुनी के बाद युवक पर पिटबुल छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कहासुनी के बाद युवक पर पिटबुल छोड़ा
Fri, 19 Jun 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बाबरी। गांव सोंटा में कहासुनी के बाद युवक पर पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया, जिसके हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव सोंटा निवासी गौरव कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया बुधवार सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव का मयंक अपने पिटबुल कुत्ते को घुमा रहा था। रास्ते से कुत्ता हटाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि मयंक ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर अपना पिटबुल कुत्ता उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उसके हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर पहुंचा।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। इस दौरान उसकी मां को भी चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।