फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pita aur do putro samet paach ke khilaaf report darj

पिता और दो पुत्रों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Jun 2019 11:16 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 12 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
pita aur do putro samet paach ke khilaaf report darj
file - फोटो : amarujala
बसपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक, उसके दो पुत्रों समेत तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुधवार को चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी शौकत उर्फ मांगा की मंगलवार शाम करीब सात बजे हींड पुलिया के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना था कि जमीनी रंजिश के चलते शौकत की हत्या की गई है। रात में ही मृतक के भाई मुस्तकीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई गांव के ही एक जमीनी विवाद के मुकदमे तीन भाइयों के एक पक्ष की पैरवी कर रहा था। जिस पक्ष के साथ शौकत था कोर्ट ने उसी के हक में फैसला दिया। फैसले के बाद शौकत बाइक से घर लौट रहा था। उसी समय लतीफ उसके पुत्र इंतजार और आसमौहम्मद निवासी हरड़ फतेहपुर और एक अन्य बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने ओवरटेक करते हुए शौकत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सिर और कमर में गोली लगने से शौकत गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लतीफ ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लतीफ, इंतजार, आसमौहम्मद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपियों को चार टीमें ढूंढ रहीं
पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों की तलाश करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। घटना के बाद रातभर पुलिस हरड़ फतेहपुर, सोंटा रसूलपुर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश डालती रही। इसके बाद बुधवार तड़के से फिर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मंगलवार रात से ही आरोपियों की तलाश करने के लिए दबिश डाल रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संदीप बालियान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed