फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pindora village daughter leaves by helicopter

हेलीकॉप्टर से विदा हुई पिंडौरा गांव की बेटी

Sun, 06 Dec 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pindora village daughter leaves by helicopter
ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में हेलीकॉप्टर का बाहर दुल्हन के साथ परिवार की महिला - फोटो : SHAMLI
हेलीकॉप्टर से विदा हुई पिंडौरा गांव की बेटी
विज्ञापन

शामली। ऊन क्षेत्र के पिंडौरा गांव की बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से हो गई । बरात सहारनपुर के गांव रसूलपुर से आई थी। हेलीकॉप्टर दोपहर 2.40 बजे पहुंच गया था। इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड उमड़ पड़ी।

ऊन क्षेत्र के पिंडौरा गांव निवासी नरेंद्र की पुत्री दीपा की बरात सहारनपुर के रसूलपुर गांव से रविवार को सुबह दस बजे आई थी। छुटमूलपुर के पास रसूलपुर गांव निवासी पार्थ अपने पिता सुशील के साथ रविवार को बरात लेकर कार से पिंडौरा गांव में पहुंच गया था। देहरादून से सरसावा होते हुए ऊन तहसील के पिंडौरा गांव बस अड्डे के पास बनाए जा रहे हैलीपैड पर दोपहर 2.40 बजे के लगभग उतरा। हैलीपैड की रस्सा डालकर बैरिकेडिंग की गई थी। हेलीकाप्टर को देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। फेरों के बाद दुल्हन दीपा को उसके परिवार वाले विदा करने के लिए हैलीपैड पर पहुंचे। दोपहर तीन बजकर 15 मिनट बजे हेलीकाप्टर ने दोनों को लेकर उड़ान भरी। दुल्हन के पिता नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दूल्हे के बाबा सुमेर सिंह ने सपना देखा था, उसका पोता पार्थ अपनी दुल्हन को लेकर हेलीकाप्टर से आए।

ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में हेलीकॉप्टर  के साथ दुल्हन के परिजन व पुलिसकर्मी

ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में हेलीकॉप्टर के साथ दुल्हन के परिजन व पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में हेलीकॉप्टर बैठे दुल्हा दुल्हन

ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में हेलीकॉप्टर बैठे दुल्हा दुल्हन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed