फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pillars took place, electricity line is not known

खंभे लग गए, विद्युत लाइन का पता नहीं

Thu, 18 May 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pillars took place, electricity line is not known
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। गांव चौसाना से सटे मजरा भड़ी में बिजलीघर के रहने वाले लोग विद्युत निगम की अनदेखी से परेशान हैं। उनके क्षेत्र में कई साल से विद्युत खंभे तो लगे हैं, लेकिन लाइन नहीं खिंची गई है। इस कारण केबिल डालकर दूर तक बिजली आपूर्ति   की जा रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस क्षेत्र के निवासी आजाद, जफ़र, खलील, नाजिम और जरीफ आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 150 मकान हैं। काफी लोगों ने विद्युत कनेक्शन लिया हुआ है। पूर्व में यहां पर विद्युत लाइन खिंचवाने की मांग की गई थी, जिसके बाद खंभे तो गाड़ दिए गए, लेकिन विद्युत लाइन आज तक नहीं खिंच पाई है।
विज्ञापन


ऐसी दशा में केबिल डालकर ही बिजली आपूर्ति पहुंचाई जा रही है। केबिल नीचे लटकते रहते हैं, जिससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस बारे में कई बार क्षेत्र के एसडीओ और अवर अभियंता से शिकायत की, लेकिन विद्युत निगम के किसी भी अधिकारी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि   यदि शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया, तो वह आंदोलन करने के   लिए मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अवर अभियंता सहदेव कुमार का कहना है कि विभाग      की तरफ से उक्त इलाके में     विद्युत लाइन खींचने को मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने पर ही   लाइन खिंची जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed