{"_id":"619a888cb9e6fb4c374e80ce","slug":"pile-of-dirt-in-front-of-temple-people-upset-shamli-news-mrt565779136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के सामने गंदगी का ढेर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के सामने गंदगी का ढेर, लोग परेशान
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला गुलशन नगर में मंदिर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही मोहल्ले वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने पालिका प्रशासन से कूड़ा उठाने के साथ ही साफ सफाई कराने की मांग की हैं।
नगर पालिका के वार्ड नंबर-5 के मोहल्ला गुलशन नगर में मौजूद शिव मंदिर के सामने खाली पड़े एक प्लाट में गंदगी फैली हुई हैं। जिस कारण मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मोहल्ला निवासी मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शाहिद, इसरार जब्बार व साबिर ने बताया कि पिछले चार-पांच साल से मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं।
पालिका प्रशासन द्वारा यहां पर कोई साफ सफाई नहीं कराई जाती। गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू जैसी संक्रमित बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में बारिश होने के बाद कूड़े के ढेर में पानी जमा हो जाता हैं। जिस कारण गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी मोहल्ले वासियों ने कूड़े को उठाने के साथ ही साफ सफाई कराने की मांग की है।