{"_id":"668ef1761fe915860c0a5a64","slug":"pickup-collides-with-e-rickshaw-seven-injured-including-six-women-shamli-news-c-26-1-sal1002-124211-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, छह महिलाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, छह महिलाओं समेत सात घायल
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जलालाबाद के एल्पाइन स्कूल के पास पिकअप ने मजदूरों को ले जा रही ई- रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें सवार छह महिलाओं समेत सात घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ई रिक्शा चालक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जलालाबाद निवासी ई रिक्शा चालक मो. शमी पुत्र हारून बुधवार की सुबह थानाभवन से छह महिला मजदूर अंजली, सीमा, ममता, संतोष, सोनम व जोना को ई रिक्शा में बैठाकर जलालाबाद खेत में काम करने के लिए लेकर जा रहा था। जब वह हाईवे पर एल्पाइन स्कूल के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ई रिक्शा में सवार महिला मजदूर सड़क पर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गई। ई रिक्शा चालक भी घायल हो गया। गनीमत रही कि हाईवे पर पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक द्वारा भागने का प्रयास किया, जिसे जलालाबाद पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।
नगर पंचायत थाना भवन के पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा को जब सड़क हादसें में महिला मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली तो उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर घायलाें का हाल जाना और र संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।