फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pichkari with electric gun and sword will be popular

Shamli News: इलेक्टि्रक गन और तलवार वाली पिचकारी की रहेगी धूम

Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pichkari with electric gun and sword will be popular
शामली। होली पर शहर के बाजार में इस बार इलेक्टि्रक वाटर गन और तलवार वाली पिचकारी की धूम है। बच्चे इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही गुलाल सिलेंडर और गुलाल बम भी दुकानों पर आए हुए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं छोटे बच्चों में चश्मे वाली, मोटू-पतलू, स्पाइडरमैन और मैजिक गुब्बारों की मांग है। बाजार होली के सामानों से बाजार सजे हुए हैं।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर पिचकारी और रंगों धूम हमेशा से रही है। इस बार भी शहर का बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, शिव चौक आदि बाजरोंं में होली के सामान से दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे ही बाजार गरम हो रहा है। दुकानदार प्रमोद जैन ने बताया कि इस बार कई आइटम नए आए हैं। जैसे मैजिक गिलास नया आया है। इसमें पानी डालो और रंग तैयार हो जाएगा, जिसकी कीमत 50 रुपये है। वहीं इस बार पिचकारियों में इलेक्टि्रक वाटर गन ने भी धूम मचा रखी है। इसकी कीमत 350 से लेकर 2000 रुपये तक है। बंदूक पिचकारी 130 से शुरू है। वहीं बीन वाली पिचकारी, तलवार वाली पिचकारी 500 रुपये तक बिक रही है। वहीं महिलाएं भी हर्बल गुलाल खरीद रही है। इसके साथ ही छोटे बच्चे स्पाइडरमैन, मोटू पतलू, चश्मे वाली पिचकारी, मैजिक गुब्बारा, मुखोटे आदि की भी खूब बिक्री हो रही है। दुकानदार अंकित ने बताया कि युवाओं में गुलाल सिलेंडर और गुलाल बम का क्रेज है। इनकी कीमत 900 रुपये तक है। होली के सामान वाली दुकानों पर खूब भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed