{"_id":"5fb419828ebc3e9b7d3fef43","slug":"photo-of-the-station-in-charge-in-plain-clothes-at-the-scene-goes-viral-shamli-news-mrt511364319","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना स्थल पर सादे वस्त्र में थाना प्रभारी की फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना स्थल पर सादे वस्त्र में थाना प्रभारी की फोटो वायरल
विज्ञापन
झिंझाना में एक घटना स्थल पर सादे वस्त्रों में मौजूद झिंझाना थाना प्रभारी (हरे रंग की टीशर्ट में)। -
- फोटो : SHAMLI
शामली। झिंझाना थाना प्रभारी का मुंशी को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब घटनास्थल पर सादे वस्त्र पहनने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसपी ने वायरल फोटो पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
थाना झिंझाना के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार का सोमवार को कार्यालय के मुंशी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी नित्यानंद राय ने थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा था। थाना प्रभारी अपना स्पष्टीकरण दे पाते, इससे पहले ही मंगलवार को एक घटना स्थल पर झिंझाना थाना प्रभारी की सादे वस्त्रों में मौजूद होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें झिंझाना क्षेत्र में स्थित एक ऑटो एजेंसी की बताई गई है, जहां तीन दिन पहले रात में चोरी की घटना हुई थी। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि झिंझाना थाना प्रभारी की एक घटना स्थल पर सादे वस्त्रों में होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। इस संबंध में थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
युवक से मारपीट, वीडियो वायरल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में युवक को रास्ते में घुसकर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ला निवासी शुभम मंगलवार दोपहर को हैंडपंप से पानी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में चार पांच युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने डंडे और लात घुसे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने मोबाइल में मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक से मारपीट की शिकायत मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।