{"_id":"61abb4857c5a3203e9688332","slug":"pharmacists-picket-at-cmo-office-shamli-news-mrt5676175108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना
विज्ञापन
शामली सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा फार्मेसिस्ट
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना
शामली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शामली ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। फार्मासिस्टों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया।
शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के प्रांतीय आह्वान पर जिले के फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता और कार्यदायित्व के अनुरूप न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। फार्मासिस्टों ने प्रभार भत्ता बढ़ाए जाने, पदनाम परिवर्तित करने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, उपकेंद्रों व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी, बैचरल फार्मेसी को शामिल किए जाने, पदों के सृजन के मानक में संशोधन किए जाने की सरकार से मांग की गई।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि सरकार ने 20 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी फार्मासिस्ट पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे और अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसमें आकस्मिक व पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित नहीं होगी। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसमें आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद 20 दिसंबर से सभी फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, जिसमें आकस्मिक सेवाएं व पोस्टमार्टम सेवाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया है और कोई स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होने दी गई। इस अवसर पर नवनीत शर्मा, सुनील सैनी, अजय कुमार, अजय राठी, मनोज गर्ग, मनोज वर्मा, धीरज शर्मा, मुकेश, प्रवेंद्र, योगेंद्र, पंकज, अरविंद, बारिक, नितिन और नरेश आदि मौजूद रहे।