{"_id":"6797dd24cd2070a27d0065bd","slug":"petrol-given-without-helmet-at-petrol-pumps-shamli-news-c-26-1-aur1003-135918-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दिया गया पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दिया गया पेट्रोल
Tue, 28 Jan 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली में बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते बाइक सवार । संवाद
शामली। प्रदेश सरकार ने नो हेलमेट नो पेट्रोल का फरमान जारी किया तो पेट्रोल पंपों पर भी सख्ती बढ़ी, लेकिन हेलमेट लगाने के बजाय दुपहिया वाहन चालक कहीं बहानेबाजी तो कहीं दबंगई करते नजर आए। सोमवार को टीम ने पेट्रोल पंपों की पड़ताल की तो सरकार के फरमान का असर आधा अधूरा ही नजर आया।
कुड़ाना रोड
सिसौली मार्ग पर कुड़ाना से पहले पेट्रोल पंप पर सोमवार को कई चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर खड़े रहे। कर्मचारी एक बार तो मना करते रहे। उसके बाद मनुहार करने पर बिना हेलमेट के पेट्रोल दे दिया।
गुरुद्वारा के सामने
गुरुद्वारा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया। जब संवाददाता ने फोटो खींचा तो बिना हेलमेट चालकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
धीमानपुरा फाटक के पास
पेट्रोल पंप पर कई वाहन चालक बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें मना कर दिया। इसके बाद कई वाहन चालक दूसरे से हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवाया और चले गए।
वाहन चालकों के इस तरह के रहे बहाने
भाई इस बार दे दो, आगे से हेलमेट लेकर आएंगे। भैया सीधा खेत से आया हूं। अंकल ट्यूशन छूट जाएगा, पेट्रोल खत्म होने वाला हैं। भाई बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है अगली बार हेलमेट लेकर आऊंगी। भाई जल्दी में घर भूल आया हूं, रिश्तेदारी में हवन में जाना हैं। भाई तेल खत्म हो गया है, साथ में लेडीज भी है।
शासन के आदेश का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। जल्द ही सभी पेट्रोल संचालकों के सीसीटीवी चेक करते हुए बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वाले पंप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अंकुर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी