फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Petrol being given without helmet

Shamli News: बिना हेलमेट दिया जा रहा पेट्रोल

Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Petrol being given without helmet
कांधला में दिल्ली रोड पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में तेल गिरवाते लोग l संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सड़क हादसों में होने वाली मौतों और यातायात सुरक्षा के मद्देनजर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इसको कारगर बनाने के लिए हाल ही में नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश भी जारी किया है, लेकिन 21 दिन बाद भी जिलेभर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर नियम का पालन नहीं हो रहा है। निगरानी के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी भी लगें है, उसके बावजूद भी पेट्रोल पंपों पर प्रतिबंध नजर नहीं आ रहा हैं, नियम का पालन न होना सीधा पेट्रोल संचालकों के ढीला रवैया है। रविवार को जनपद के पेट्रोल पंपों की पड़ताल की तो नजारा इस तरह रहा। शामली कुड़ाना रोड, सुबह 11 बजे : शामली के कुड़ाना रोड स्थित पेट्रोल पंप सुबह 11 बजे दो वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप खड़े थे, एक वाहन चालक की बाइक में तेल डाला जा रहा था और दूसरा डलवाने के लिए तैयार खड़ा था, कर्मचारी ने बिना किसी रोकटोक के पेट्रोल डाल दिया। वहीं कस्बा बनत में स्थित पेट्रोल पंप भी बिना किसी रोकटोक के वाहन चालकों को तेल दिया जा रहा है। इसके अलावा कैराना रोड व दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी यही हाल रहा।

कांधला दिल्ली मैन रोड, 4. 20 बजे शाम : कांधला कस्बे में दिल्ली मुख्य रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चार वाहन चालक तेल डलवाने के लिए खड़े मिले, जिसमें से दो ने हेलमेट लगा रखा था और दो बिना हेलमेट के तेल लेने के लिए खड़ा है और दूसरा बिना हेलमेट के तेल डलवा रहा था। बुढ़ाना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर तीन वाहन चालक तेल डलवा रहे थे, दो के पास हेलमेट नहीं था, तीसरा पीछे वाले हाथ में हेलमेट ले रहा था।

कांधला में दिल्ली रोड पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में तेल गिरवाते लोग l संवाद

कांधला में दिल्ली रोड पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में तेल गिरवाते लोग l संवाद- फोटो : mathura

कांधला में दिल्ली रोड पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में तेल गिरवाते लोग l संवाद

कांधला में दिल्ली रोड पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में तेल गिरवाते लोग l संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed