{"_id":"6ae7900e75d8a78a0706afdf","slug":"pet-12389-candidates-took-the-exam-on-the-final-day-shamli-news-c-26-1-aur1003-177304-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : अंतिम दिन 12,389 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : अंतिम दिन 12,389 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Mon, 02 Nov 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली में मदरलैंड स्कूल केंद्र पर परीक्षा देने के बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
शामली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के तीसरे व अंतिम चरण की रविवार को जिले के 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 18,576 अभ्यर्थियों में से 12,389 ने परीक्षा दी, जबकि 6,187 अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तलाशी और बायोमीट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले सभी केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए गए।
रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। केंद्रों के मुख्य गेट पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग तलाशी ली गई। प्रतिबंधित सामान बाहर ही जमा करा लिया गया। इसके बाद बायोमीट्रिक सत्यापन कराकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से निगरानी रखी गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।
एडीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पहली पाली में 9,288 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,111 ने परीक्षा दी, जबकि 3,177 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 9,288 में से 6,278 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 3,010 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम आलोक यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने वीवी इंटर कॉलेज, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और परीक्षा कक्षों की व्यवस्था देखी। डीएम ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही बस अड्डे और स्टेशन पर उमड़ी भीड़
परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गृह जनपद लौटने वाले अभ्यर्थियों की रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भीड़ जुट गई। सहारनपुर, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर समेत विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी बसों और ट्रेनों से रवाना हुए। मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली और सहारनपुर जाने वाली बसों में भीड़ रही। अभ्यर्थियों की आवाजाही के चलते अजंता चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। रोडवेज अधिकारी भी बसों की उपलब्धता कराने में जुटे रहे।