{"_id":"63179b88edaf764d8e0109a5","slug":"perseverance-and-confidence-are-necessary-to-achieve-the-goal-shamli-news-mrt6041687163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान
विज्ञापन
लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन और आत्मविश्वास जरूरी
शामली। बीएसएम स्कूल में इंटर एक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। आचार्य ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगन और आत्मविश्वास बहुत जरूरी है।
गीता यूनिवर्सिटी पानीपत द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में आचार्य पवन ने विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी जिज्ञासाओं का उत्तर देते हुए बताया कि विद्यार्थी अगर सच्चे मन से चाहे तो वे अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बिंदुवार जानकारी देते हुए कहा कि इनके आधार पर सरलता से अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। उन्होंने प्रथम बिंदु सेल्फ ऑनेस्टी फास्ट, दूसरा मैग्नेटो ग्राफी, तीसरा आर्ट ऑफ लिसनिंग, चौथा रेस्पेक्टलॉजी और पांचवां बिंदु ट्रेंड योर ब्रेन बताया।
उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास और पुनरावृत्ति से हम अपने दिमाग को ट्रेंड कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है लगन व आत्मविश्वास का होना। प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता के किए गए प्रयासों को विफल न होने दें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को एक अभ्यास पुस्तिका दी, जिसमें विद्यार्थियों को आगामी 21 दिनों तक अपनी दिनचर्या के विषय में लिखना था कि वे किस समय पढे़, कितनी देर पढ़े, जिससे वे स्वयं अपनी पढ़ाई को दिए हुए समय का अनुमान लगा सके। स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने आचार्य पवन का आभार व्यक्त किया।