फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People will be made aware to prevent communicable diseases

Shamli News: संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
People will be made aware to prevent communicable diseases
शामली। सीएचसी शामली पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह का सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ 11 अन्य विभाग मिलकर संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा इसी माह में 10 अप्रैल से 20 दिन तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन हर साल तीन चरणों में होता है। इसमें पहला चरण अप्रैल में, दूसरा जुलाई में और तीसरा चरण अक्तूबर या नवंबर माह में चलाया जाता है। इसका उद्देश्य संचारी रोग वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जाता है। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्यकर्मी लोगों को पोस्टर, पंफ्लेट आदि के माध्यम से जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। कोई भी रोग होता है तो उसका समय से उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संचारी रोगाें की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निकाय समेत 11 विभाग मिलकर बीमारी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल, डॉ. विनोद, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमार, एलए अवधेश वाड़ेकर, मलेरिया निरीक्षक राकेश कुमार, रवि और सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed