फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People walking out of the hotspot area

हॉटस्पॉट क्षेत्र से निकलकर बाहर घूम रहे लोग

Sun, 23 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
People walking out of the hotspot area
थानाभवन। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हॉटस्पॉट में जरूरी सावधानियों का पालन नहीं किया जा रहा। हसनपुर लुहारी गांव को 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी सील किए गए क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोग इन इलाकों से निकलकर इधर-उधर घूम रहे हैं। दूसरे स्थानों पर बैरिकेडिंग ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

एक साथ 12 लोगों के पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। कहने को तो पुलिस ने एक जगह पर बैरिकेडिंग लगाई हुई है, लेकिन वह भी महज एक औपचारिकता है। हालत यह है कि यहां कोई सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं किया गया और संवेदनशील इलाका होने के बावजूद लोग यहां से आराम से आवागमन कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरे इलाके में बैरिकेडिंग लगाई ही नहीं गई। औपचारिकता के तौर पर पुलिस दिन में चक्कर लगाकर चली जाती है और फिर से इन इलाकों की हालत ऐसी ही हो जाती है। जैसे यहां कुछ हुआ ही नहीं। सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कांति प्रसाद ने बताया कि गांव के लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से भी बात की है। प्रशासन व पुलिस की गंभीरता के बाद ही लोग नियमों पर अमल करेंगे। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तैनाती के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ही यदि कोई खामी सामने आती है तो उसे पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
नागरिकों ने की नाला सफाई की मांग
जलालाबाद। गंदगी और जलभराव से परेशान नागरिकों ने नाला सफाई की मांग की है। जलालाबाद नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार को कस्बे के नागरिकों ने शिकायतीपत्र देकर कहा कि कस्बे के इंद्रागेट से कुरैशी चौक तक बड़ा नाला व नालियों की साफ सफाई नहीं हुई है। यह नाला पूरी तरह से गंदगी से अटा पड़ा है। जिसके कारण थोड़ी सी बारिश होते ही घरों, दुकानों व गुरुद्वारे के अंदर तक नाले का गंदा पानी भर जाता है। जिसके कारण आम नागरिकों को भारी असुविधा होती है। उन्होंने नाले की सफाई कराने की मांग की है। मौके पर मोहम्मद साजिद, सरदार राजकुमार सिंह, राजकुमार मिस्त्री, राशिद अहमद, शमीम अहमद आदि रहे। चेयरमैन ने शीघ्र ही साफ सफाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed