{"_id":"5810f3a14f1c1bcf75bc4227","slug":"people-trapped-in-the-city-grueling-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण जाम में फंसे शहर के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण जाम में फंसे शहर के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस की लापरवाही से पूरे दिन समूचा शहर भीषण जाम से जूझता रहा। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के मेरठ-करनाल मार्ग, पानीपत-खटीमा मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा।
दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज त्योहार के मद्देनजर शहर में वाहनों का आवागमन बढ़ा है। मेरठ से हरियाणा-पंजाब जाने वाले भारी वाहनों की बढ़ोत्तरी हुई है।
पूरे दिन हरियाणा- पंजाब आने जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। भारी वाहनों के आवागमन से आरके इंटर कालेज से लेकर विजय चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक व पेट्रोल पंप तक वाहनों का लाइन लग जाती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बुुधवार दोपहर 12.00 बजे हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निकालने के लिए शहर के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद हो जाने से छोटे-बड़े वाहनों से जाम लग गया।
जिससे धीमान पुरा रेलवे फाटक से लेकर एसटी तिराहे व शहर के शिवचौक से लेकर धीमानपुरा फाटक तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस को जाम खुलने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। उधर, सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि मेरठ- करनाल मार्ग व अन्य मार्गों की मरम्मत होने से शहर में ट्रैफिक बढ़ा है। जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना पड़ा है।