फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People staged a sit-in protest in the Collectorate when the accused were not arrested

Shamli News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Thu, 30 May 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
People staged a sit-in protest in the Collectorate when the accused were not arrested
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं डीएम से नहीं मिलने देने पर ग्रामीणों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

कैडी गांव निवासी रामपाल ने बताया कि गांव के ही लोगों ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों पर 21 मई को हमला किया था। इस दौरान बेटा धनुष गंभीर रुप से घायल हो गया। चंदा एकत्रित कर बेटे का उपचार कराया था। बाबरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक आरोपी रामभूल को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य खुले घूम रहे हैं। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है।
विज्ञापन

धरना देने वालों में रामपाल, शिवानी, पिंटू कुमार, बंशी, मुकुल, देविंद्र, दिनेश, मोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed