फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People prayed on the new year and wished for prosperity in the country

Shamli News: नए साल पर लोगों ने की पूजा अर्चना, देश में खुशहाली की कामना की

Thu, 02 Jan 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
People prayed on the new year and wished for prosperity in the country
शामली। नसी ए साल के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर कई स्थानों पर हवन, यज्ञ आयोजित किए गए और देश में खुशहाली की कामनाएं की गई। लोगों ने देवालयों में पहुंचकर पूजा- अर्चना की। देश और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के मंदिर हनुमान धाम, शिवचौक, माजरा रोड भाकूवाला शिव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी और करनाल रोड पर मां शाकंभरी देवी मंदिर, टंकी रोड मां वैष्णो देवी और पंंजाबी काॅलोनी रघुनाथ मंदिर, मोहल्ला रेलपार में सदाशिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भगवान से खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, खाटू श्याम और मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए। शामली तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक संघ की ओर से पंजाबी कॉलोनी के पंडित हितेशमणि ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। मौके पर संजीव कुमार, ब्रह्मपाल सैनी, नरेंद्र सोलंकी, डाॅक्टर कुलदीप, रामगोपाल, मोहित गर्ग, सुनील गोयल, नवीन खैवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अग्रसेन पार्क के पीछे टैक्सी चालकों ने यज्ञ किया। बिहारी लाल तिवारी ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। मौके पर सतेंद्र कुमार उपाध्याय, विकास कश्यप, राजेश प्रजापति, डाक्टर मुकुट मोहन संगल, रविंद्र कुमार,विजेंद्र कुमार कश्यप मौजूद रहे।
शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने कमला काॅलोनी में विधि विधान से यज्ञ का आयोजन किया। मौके पर देवराज मलिक, मुकेश तेवतिया, नवीन गर्ग, जितेद्र अरोरा, संदीप कुमार, आनंद प्रकाश संगल, प्रवीण गर्ग, राजकुमार वर्मा, कुणाल, पूरण सैनी, सचिन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
महाराजा सूरजमल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने करनाल रोड पर टीचर कॉलोनी में पंडित अरुण कुमार की ओर से यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया। मौके पर रविंद्र कालखंडे, रामफल सिंह, मनीष कालखंडे, विशाल जावला, प्रदीप मलिक, मधु देशवाल, सत्यम देशवाल मौजूद रहे।
- भक्तांबर पाठ किया, दीप जलाए
जलालाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर भक्ति भाव प्रकट किए। श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। पंडित सनत जैन ने विधि विधान के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक व शांतिधारा कराई। मंगल आरती की गई। ध्वजारोहण सीमा जैन, अतिशय जैन, रोबिन एवं शुभम जैन, अजय कुमार जैन, अंकुर जैन, नवकार जैन, प्रियंका जैन, शिल्पी जैन ने किया।मंदिर कमेटी के मंत्री सुशील कुमार जैन ने पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सुशील कुमार जैन, सतीश जैन, राज जैन, काजल जैन, रेशू जैन, मयंक जैन, आदि जैन, ऋषका जैन, सचिका जैन, राहुल जैन मौजूद रहे। थानाभवन कस्बे में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। पंडित देवेंद्र ने पूजा कराई। मंदिर के प्रबंधक कुलदीप गर्ग ने पूर्व मंत्री को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेश गोयल, अनुज संगल, ब्रिजेश वाल्मीकि, आशीष संगल, रविंद्र गोयल, भूमेश नारंग मौजूद रहे।


वहीं झिंझाना में धार्मिक भक्त समाज के नेतृत्व में कस्बे के मंदिर ठाकुर में यज्ञ का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने विश्व शांति की कामना की। मंदिर के पुरोहित नीरज कांत शर्मा ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। उत्तम नारंग सपत्नी यजमान रहे। धार्मिक भक्त समाज के नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता, डॉ. राकेश, डॉ. मधुसूदन, डॉ. अशोक विश्वास, प्रेम चन्द वर्मा, अशोक बहादुर गोयल, महिला मंडली से नीलम बिंदल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed