फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   people not want to go anywhere

आम लोग दूर ही रहना चाहते हैं ‘पलायन’ से

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
people not want to go anywhere
कैराना में बरखंडीमहादेव मन्दिर आरती करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शामली में कैराना पलायन प्रकरण छेड़कर भाजपा ने बेशक इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया, लेकिन आम लोग इस मुद्दे से दूर ही रहना चाहते हैं। कैराना और कांधला के गुर्जर इस मुद्दे पर बंटे हैं, तो जाटों ने भी इससे किनारा कर लिया।  
विज्ञापन


कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने जब कैराना के 346 हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा उछाला, तो देशभर में राजनीतिक भूचाल आ गया। इलाहाबाद में हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में भी कैराना पलायन प्रकरण उठा, जिसके बाद सियासी लोगों ने आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के समस्त जिलों से पलायन संबंधी सूचना मंगाई, जिससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा इसे प्रदेश भर में मुद्दा बनाना चाहती है। वहीं, भाजपा सांसद हुकुम सिंह अब भी अपने बयानों पर कायम हैं। प्रकरण में अब तक की गतिविधियों के बाद यह बात भी सामने आई कि पलायन प्रकरण से आमजन का खास जुड़ाव नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर क्षत्रपों का अपना रुतबा 

भाजपा सांसद हुकुम सिंह गुर्जर बिरादरी से हैं। कैराना क्षेत्र के गांवों में हिंदू गुर्जरों में उनकी अच्छी छवि है, जिसके बूते कैराना क्षेत्र के हिंदू गुर्जर उन्हीं को अपना नेता मानते हैं। वहीं, कांधला क्षेत्र के गांवों के हिंदू गुर्जर सपा नेता एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह को अपना नेता मानते हैं। कांधला और कैराना के बीच महज 10 किलोमीटर का ही फासला है, मगर पलायन प्रकरण पर गुर्जर समाज भी एकजुट नहीं हुआ।

इस मामले वीरेंद्र सिंह इस मामले पर कहते हैं कि भाजपा सांसद ने कैराना पलायन का मामला उठाया वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। चुनाव के नजदीक आने पर इस तरफ का मुद्दा उठाकर समाज को बांटने की कोशिश न की जाए।

कैराना(शामली)(ब्यूरो)। पलायन प्रकरण ने बेशक लोगों के दिलों में दरार पैदा करने की कोशिश की हो, मगर कैराना के बाशिंदों की मजहबी तहजीब बेमिसाल है। आजादी के बाद से कैराना कस्बा हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल रहा। यहां प्रतिदिन मंदिरों में पूजा और आरती होती है, तो मस्जिदों में अजान और नमाज। 
कैराना से पलायन प्रकरण की जांच करने आए भाजपा के दल ने कहा था कि कैराना के हालात खराब हैं। गुंडागर्दी हावी होने के साथ ही कैराना में हिंदुओं को धार्मिक आयोजन करने में भी कठिनाईयां होती हैं। भाजपा के इस दावे पर कैराना के लोग इत्तेफाक नहीं रखते, बल्कि कहते हैं कि दोनों ही समुदाय के लोग धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास से करते आए हैं। 


मंदिरों में कीर्तन, मस्जिदों में नमाज 
कस्बे में प्राचीन देवी मंदिर श्रंखला में बाला सुंदरी, बनखंडी महादेव, मां काली, बालाजी, भैरव नाथ, शनिदेव, साई बाबा व जोडिया कुएं पर महादेव मंदिर, पट्टों वाला पर मेहतो वाला मंदिर, शंकर सौदियान में शिव मंदिर, सरावज्ञान में नव दुर्गा मंदिर, पीपलो तला में शिव मंदिर, चौक बाजार में महादेव मंदिर, गुंबद में संतोषी माता मंदिर, पट्टो वाला पर पवन धाम आदि मंदिरों में श्रद्धालु सवेरे से ही पूजा अर्चना व आरती करके धर्म लाभ उठाते हैं। वहीं दूसरी ओर कस्बे की जामा मस्जिद, बस अड्डे वाली मस्जिद, ईदगाह, दरबार वाली शाही मस्जिद, चौक बाजार स्थित मस्जिदों में कस्बे के लोग अल्लाह की बारगाह में सजदा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed