फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People not interested in getting free vigilance dose

नि:शुल्क सतर्कता डोज लगवाने में रूचि नहीं ले रहे लोग

Tue, 26 Jul 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
People not interested in getting free vigilance dose
जिले में सात लाख 20 हजार 212 लोगों का लक्ष्य, 2.98 प्रतिशत लोगों को लग पाई डोज
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का बना खतरा, जिले में चल रहे 24 सक्रिय केस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में कोरोना के केस मिल रहे हैं, जिससे फिर से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद लोग सतर्कता डोज लगवाने मेें रुचि नहीं ले रहे हैं। सतर्कता डोज अब सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगाई जा रही है। जिले में सात लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें अभी तक 21 हजार 436 लोगों को ही सतर्कता डोज लग सकी है।
जिले में पिछले दो सप्ताह में कोरोना के 29 केस मिल चुके हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन रहा है। इस समय जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 24 हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी मरीज घर पर रहकर ही ठीक हो रहे हैँ। उधर, सरकारी अस्पतालों में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को सतर्कता डोज नि:शुल्क लगाई जा रही है। पहले केवल 60 साल से अधिक आयु के लोगों को सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क डोज लगाई जा रही थी। 18 साल से 60 साल के लोगों को सतर्कता डोज शुल्क देकर निजी अस्पतालों में लगाई जानी थी, लेकिन कोई निजी अस्पताल इसके लिए तैयार नहीं हुआ था। अब सभी को नि:शुल्क डोज लगाई जा रही है। इसके बाद भी लोग सतर्कता डोज लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 21 हजार 436 लोगों को लग पाई है। इस तरह से अभी तक मात्र 2.94 प्रतिशत लोगों को सतर्कता डोज लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि नि:शुल्क होने के बाद भी लोग सतर्कता डोज कम लगवा रहे हैं जबकि विभाग की तरफ से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया जिस वैक्सीन की पहली दो डोज लगी है, उसी वैक्सीन की ही सतर्कता डोज लगेगी। दूसरी डोज लगने के छह माह बाद सतर्कता डोज लगाई जाएगी। सतर्कता डोज 30 सितंबर तक नि:शुल्क लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed