फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People not improving despite strictness in lockdown

लॉकडाउन में सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग

Fri, 29 May 2020 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
People not improving despite strictness in lockdown
ामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग संभल नहीं रहे हैं। शुक्रवार को बाजार खुले तो खरीदारी को लोग उमड़ गए। रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर तो महिलाओं का जमावड़ा लगा था। सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार थी। लोगों को खुद समझना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग उनके लिए कितनी जरूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में रेडीमेड गारमेंट, साड़ी और कपड़ों की दुकानें खुलने का नंबर था। सुबह सात बजे जैसे ही दुकानें खुलनी शुरू हुई लोगों की भीड़ बाजार में बढ़ने लगी। एमएसके रोड पर लोग वाहन लेकर दौड़ने लगे। दुपहिया से ज्यादा चार पहिया वाहन थे। रुक रुक कर जाम भी लगता रहा। गांधी बाजार, नया बाजार, नेहरू मार्केट में रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर जबर्दस्त भीड़ रही। लोग शॉपिंग में इतने व्यस्त थे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भूल गए। कई महिलाओं युवतियों नेतों दुकानों पर मास्क भी नहीं लगाए थे। हालांकि पुलिस टीमें बाजार में गश्त कर रही थी, पुलिस को देखते ही लोग अलर्ट हो जाते जाने के बाद फिर से एक दूसरे से सटकर खडे़ हो जाते।
विज्ञापन

उधर, कैराना में भी यही स्थिति रही। वहां तो कुछ दुकानदार रोस्टर ना होने के बाद भी चोरी छिपे से दुकान खोल रहे हैं। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नाम की चीज ही नहीं रह गई। शुक्रवार को रेडीमेड गारमेंट और कपड़ों की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ थी पुलिस बाजारों में राउंड ले रही थी लेकिन लोग समझ नहीं रहे हैैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर बिना रोस्टर के दुकान खोली जाती है अथवा ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया जाता है तो ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

शामली बडा बाजार में लगी भीड

शामली बडा बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली दुकान पर खरिदारी करती महिलाऐ

शामली दुकान पर खरिदारी करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली में दुकान पर ग्राहको की लगी भीड

शामली में दुकान पर ग्राहको की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed