{"_id":"67f41bd3e3871c777f06f7c8","slug":"people-met-the-police-station-in-charge-demanding-action-in-the-married-womans-death-case-shamli-news-c-26-1-sal1002-139850-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विवाहिता मौत प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विवाहिता मौत प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी से मिले लोग
विज्ञापन
शामली, कांधला। गांव हुरमजपूर निवासी महिला नीतू की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर आक्रोशित परिजनों ने थाना प्रभारी से मुलाकात करके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पांच अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपूर निवासी नीतू (32) पत्नी अंकित की शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें मायके पक्ष से पिता मगन सिंह ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दहेज, उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नीतू के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
मृतका नीतू के भाई सौरभ के अनुसार वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित पक्ष न्याय के लिए भटक रहा है।
ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना सूचना के नीतू का अंतिम संस्कार कर दिया था। सोमवार दोपहर नीतू के पिता मगन सिंह गांव के लोगों के साथ थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी से वार्ता में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है कि उक्त प्रकरण में अभी जांच चल रही है जिसमें जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान छछरपुर विक्रांत तोमर, गौरव, मगन सिंह, सौरभ, अवधेश, वीरसैन, ओमपाल, गुलाब, सेनैश आदि लोग मौजूद रहे।