{"_id":"6571bfd0f1cd68c29a055794","slug":"people-demonstrated-regarding-road-and-water-problems-shamli-news-c-26-1-sal1002-13010-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़क और पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़क और पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-पालिका प्रशासन से समस्या का निराकरण कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर पालिका परिषद के वार्ड-17 में बिजली, सड़क व पानी की समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पालिका प्रशासन से समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
नगर पालिका परिषद के कई वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाएं न होने से परेशान हैं। वार्ड-17 में बिजली, सड़क और जलापूर्ति की समस्या से जूझ रहे वार्ड के दर्जनों महिलाएं व पुरुषों ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया। शमिला, रुखसाना सहित दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि उनका वार्ड-17 नगर पालिका की सीमा के अर्न्तगत है। लेकिन काफी समय से बिजली, सड़क और पथ प्रकाश की समस्या को लेकर जूझ रहे हैं। वार्डवासी प्रतिदिन दैनिक दिनचर्या की आपूर्ति के लिए दूर से पानी लाते हैं। वहीं बरसात के दिनों में उनके वार्ड में पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या हो जाती है। वहीं पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से वार्ड अंधेरे में डूबा रहता है। इसकी कई बार लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगे।