फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are suffering from the heat waves in the afternoon, a tree fell due to the storm in the evening

Shamli News: दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, शाम को आंधी से गिरा पेड़

Sat, 17 May 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from the heat waves in the afternoon, a tree fell due to the storm in the evening
शामली। जिले में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। लोग लू व गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहे, जिस कारण सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। शाम को करीब साढ़े पांच बजे 15 मिनट तक आंधी चली, जिसमें कुड़ाना मार्ग पर पेड़ उखड़ गया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से जिले में गर्म हवा लू चल रही है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकलने के साथ मौसम गर्म होना शुरू हो गया। दस बजे से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर में हाल ये रहा कि लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग गर्मी व लू से बचने के लिए दुपहिया वाहन पर सिर पर कपड़ा बांधकर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए जबकि पैदल जाने वाली महिलाएं व युवतियां धूप से बचने को छाता लगाकर जाते हुए दिखाई दी। गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों में ही रहे और जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और आंधी चली। 15 मिनट तक चली आंधी से सड़कों पर धूल उड़ने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा तेज हवा चलने से विद्युत आपूर्ति भी आधे घंटे से ज्यादा समय तक बाधित हुई। कुड़ाना मार्ग पर पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed