{"_id":"570414064f1c1b7632c8166f","slug":"people-are-creating-sectarian-divide-in-society-pramod-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरकापरस्त लोग पैदा कर रहे समाज में खाई : प्रमोद कृष्णम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरकापरस्त लोग पैदा कर रहे समाज में खाई : प्रमोद कृष्णम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कांधला में जलसे को संबोधित करते मौलाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। मदरसा जामिया अरबिया कासिम उलूम में पैगाम ए मोहब्बत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया । जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग पहुंचे । इस दौरान 23 छात्रों की दस्तारबंदी कराई गई ।
कस्बे के मोहल्ला खैल स्थित जामिया आरबिया कासिम उलूम में पैगाम ए मोहब्बत कांफ्रेंस में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त लोग अपने स्वार्थ के लिए दोनों समुदाय के लोगों के बीच खाई पैदा करने का कार्य कर रहे हैं, जो देश के लिए बड़ी चिंता है।
उन्होंने कहा कि हमारा देश गांधी का देश है कुछ लोग इसको गोड़से का देश बनाना चाहते हैं । कट्टरता हिंदू के नाम पर हो या फिर इस्लाम के नाम पर, हम दोनों का ही विरोध करते हैं। इंसान वही है जो सभी के धर्मों का आदर करे और ईश्वर को भी ऐसा ही इंसान प्रिय होता है । उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से ऐसा बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
हजरत मौलाना समसुद्दीन चतुर्वेदी ने कहा कि जब कुरान और गीता के आपस में तर्जुमा मिल सकते हैं तो हिंदू व मुस्लिम दोनों आपस में क्यों नहीं मिल सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, देवीदास जयन्त, ईश्वर दयाल कंसल ने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक व संचालन कारी महफूज रहमान ने किया। मदरसे के 23 छात्रों की दस्तारबंदी कराई गई ।