{"_id":"69b9ac82c01ffcc99a0ec69a","slug":"people-are-busy-shopping-for-eid-with-crowds-gathering-in-the-markets-after-iftar-shamli-news-c-26-1-sal1002-161586-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ईद की खरीदारी में जुटे लोग, इफ्तार के बाद बाजारों में बढ़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ईद की खरीदारी में जुटे लोग, इफ्तार के बाद बाजारों में बढ़ने लगी भीड़
Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
शामली के बड़ा बाजार में ईद-उल-फितर के लिए चूड़ी की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली। ईद-उल-फितर नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इफ्तार के बाद बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। बड़ा बाजार और गांधी चौक सहित अन्य बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है।
लोग सेवइयां, फेनी और मेवा की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए कुर्ता-पायजामा, अचकन, चश्मे, खिलौने और डिजाइनर टोपियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। महिलाएं चूड़ियां, कंगन, कपड़े और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी कर रही हैं। इफ्तार के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ने से देर रात तक बाजार खुल रहे हैं।
परचून व्यापारी राजीव बंसल ने बताया कि ईद की तैयारी में लोग सेवइयां, मेवा और खजला की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। गल्ला भी अच्छा उठा रहे हैं। दुकानमान सोनू ने बताया कि पिस्ता 1200 रुपये, बादाम एक हजार रुपये, काजू 900 रुपये, अंजीर 1100 रुपये प्रति किलो तक दी जा रही है।कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले दुकानदार इमरान अली का कहना है कि ईद के कारण दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। महिलाओं द्वारा चूड़ियां, कंगन और अन्य सजावटी सामान की अधिक खरीदारी की जा रही है।